मनोहरथाना: मनोहरथाना तहसील न्यायालय ने तीन अतिक्रमियों को एक-एक माह के कारावास का आदेश दिया
मनोहरथाना के ग्राम आवंलहेड़ा में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने के मामले में तहसील न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया है। तहसीलदार माधोलाल बैरवा ने तीन अतिक्रमणकारियों—रामबाबू, दयाराम और रामबिलास—को एक-एक माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर तहसीलदार के समक्ष पेश किया गया, जिसके बाद सुनवाई की।