धनतेरस के अवसर पर "स्वामित्व योजना" के तहत ग्रामीणजनों को उनके आवासीय अधिकारों के पंजीकृत अभिलेख उपलब्ध कराए गए
---
ग्रामीण परिवारों को उनके आवासीय अधिकारों का विधिवत पंजीकृत अभिलेख उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य शासन ने "स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीकरण" योजना प्रारंभ की है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर धनतेरस के शुभ अवसर पर प्रदेश में ग्रामीण पात्र परिवारों को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेख कराए गए।
पंधाना के एसडीएम श्री दिनेश सावले ने बताया कि शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर शासन के निर्देश अनुसार "स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना" के तहत ग्राम डापकिया में विधायक श्रीमती छाया गोविंद मोरे की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार की उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ग्राम डापकिया के 100 हितग्राहियों को स्वामित्व योजना से लाभान्वित किया गया। विधायक श्रीमती मौरे ने अपने संबोधन में ग्राम डापकिया में स्वामित्व योजना संबंधी शतप्रतिशत कार्य पूर्ण होने पर राजस्व टीम की प्रशंसा की।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#khandwa
Khandwa, Madhya Pradesh | Nov 6, 2026