जगदलपुर: मूल बस्तरिया परिवहन संघ का गठन हुआ, बस्तर महाराजा कमलचंद्र भंजदेव बने संरक्षक, खितेश मौर्य बने अध्यक्ष
बस्तर जिले में मूल बस्तरिया परिवहन संघ का गठन किया गया है। यह संगठन बस्तर के मूल समाज से जुड़े लोगों के विकास, सशक्तिकरण एवं आर्थिक उन्नति के उद्देश्य से गठित किया गया हैl परिवहन कार्य हेतु स्थानीय समाज प्रमुखों से विधिवत चर्चा कर सर्वसम्मति से संघ को पूर्ण सहमति प्रदान की है। इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य स्थानीय मूल समाज को रोजगार के अवसर प्रदान करना है।