लालबर्रा: मिरेगांव में मंडई व रात्रिकालीन छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम 10 नवम्बर को , गांव में 24 घंटे शराब बिक्री पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
सार्वजनिक मंडई उत्सव समिति आखर चौक मिरेगांव के तत्वावधान में 10 नवंबर को गांव में में दिन-रात की भव्य मंडई का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में समिति की एक आवश्यक बैठक समिति अध्यक्ष विरेंद्र बंटी गौतम की अध्यक्षता में रात्रि 9 बजे संपन्न हुई। बैठक में मंडई के सफल आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ कड़े निर्णय लिए गए।