बिसवां: बंभनावा गांव के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से अधेड़ महिला गंभीर रूप से हुई घायल
Biswan, Sitapur | Jul 10, 2024 रेउसा थाना क्षेत्र के बमभनावा गांव निवासी बाबू लली पत्नी श्रीराम जो अपने घर से शौच के लिए निकली थी। सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। बेहोशी की हालत में सड़क के किनारे पड़ी अधेड़ महिला को मृत समझ कर राहगिरों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे सीएचसी रेउसा भेज दिया। अस्पताल में उपचार के बाद महिला को होश में आने पर पहचान हुई।