बिसवां: लालपुर के पास नाले में डूबे युवक का तीन दिन बाद मिला शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Biswan, Sitapur | Jul 10, 2024 लालपुर के मातादीनपुरवा गांव निवासी कमलेश पुत्र शिवनाथ उम्र 22 वर्ष बीते सोमवार की शाम लालपुर गांव के पास स्थित नाले में नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूब गया था। जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से पानी में तलाश प्रारम्भ कराई थी। घटना के तीन दिनों बाद बुधवार की दोपहर में रामीपुर कोंडर में रपटा पुल के पास शव पाया गया।