बिसवां: जंगल टपरी गांव में शौच को गई बालिका की बाढ़ के पानी में डूबने से हुई मौत
लगातार हुई बारिश और बैराजों से छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी के कारण गांजरी इलाके में कई जगह बाढ़ का पानी भर गया है। जिसमें आए दिन हो रही दुर्घटनाओं में लोग जान गवां रहे हैं। थाना थानगांव क्षेत्र के ग्राम सभा गोलोक कोंडर के मजरे जंगल टपरी निवासी रामबली की 10 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी शौच के लिए तालाब की तरफ गई थी जहां पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जाने से डूब गई।