गोपालगंज: शिक्षा विभाग में आउटसोर्सिंग कर्मियों को हटाने का आदेश जारी, डीईओ से मिले थावे बीआरपी मनीष सिंह
जिला शिक्षा कार्यालय परिसर में पहुंचकर बीआरपी के पद पर कार्य कर रहे विभिन्न प्रखंडों के कर्मियों ने विभाग द्वारा 31 मार्च तक हटाए जाने की सूचना के बाद डीईओ से मिलकर अपनी मांग रखी। इसकी जानकारी थावे बीआरपी मनीष सिंह ने सोमवार की शाम चार बजे दी। उन्होंने कहा कि 11 माह से हम लोग कार्य कर रहे हैं।