गोपालगंज: बरौली थाने की पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया, थानाध्यक्ष ने दी जानकारी
गोपालगंज जिले के बरौली थाने की पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि यह आरोपी हत्या के प्रयास मामले में काफी लंबे समय से फरार चल रहा था। इसकी जानकारी बरौली थाना अध्यक्ष ने रविवार की दोपहर 1:00 बजे दी है।