नगर थाना क्षेत्र के थावे बाईपास पर एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान आटो सवार चार यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है।