गोपालगंज: मठिया मोड के पास किशोर की हत्या, शव खेत में मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जाँच कर रही है
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के मठिया मोड़ के समीप किशोर की हत्या कर उसके शव को खेत में फेंक दिया गया था। वहीं इस बात की सूचना परिजनों के द्वारा पुलिस को सोमवार की सुबह 11:00 बजे दी गई है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक किशोर के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में पुलिस जुट गई है। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।