गोपालगंज: फाइलेरिया रोग से बचाव के लिए 10 से 28 फरवरी तक चलेगा अभियान, डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने किया उद्घाटन
शहर के कलेक्ट्रेट परिसर में फाइलेरिया से बचाव को लेकर आम लोगों के बीच एलबेंडाजोल सहित प्रकार की दवा लोगों को दिलाई जा रही है। इस दौरान दो वर्ष से कम के बच्चे व गर्भवती महिलाओं को दवा नहीं खानी है। इसकी जानकारी कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने सोमवार की दोपहर 12 बजे दी।