बंदगांव: बांगरासाई में पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास, ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी
बंदगांव प्रखंड की नकटी पंचायत अंतर्गत बांगरासाई गांव में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई, पिरु हेम्ब्रम, जिला परिषद सदस्य बसंती पूर्ति एवं ग्राम मुंडा साधु बोदरा ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।