खजनी: दहेज हत्या के आरोप में कटया सुरैनी के वांछित दो अभियुक्तों को खजनी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
मंगलवार को खजनी थाने के उप नि0 सत्यदेव द्वारा थाना खजनी पर पंजीकृत दहेज हत्या के मुकदमे से संबंधित वांछित दो अभियुक्तगण को गिरफ़्तार किया गया। जिनकी पहचान फिरोज अहमद पुत्र मुसलीम व मुसलीम पुत्र बिसमिल्लाह निवासीगण कटया सुरैनी थाना खजनी के रूप में हुई। दोनों अभियुक्तगण को गिरफ़्तार करने के बाद पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।