खजनी: जैतपुर मे स्थित केले के गोदाम से निकलने वाले कचरे को नौसड़ खजनी मार्ग के किनारे फेंकने को लेकर ग्रामीणो ने किया प्रदर्शन
खजनी क्षेत्र के जैतपुर में स्थित केला के गोदाम से निकलने वाले कचरे को नौसढ़-खजनी मार्ग के किनारे जगह-जगह फेंक दिया जा रहा है। गन्दगी व उसकी दुर्गन्ध से परेशान होकर स्थानीय लोगों रविवार को प्रदर्शन कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि अंधेरे का फायदा उठाकर नौसढ़-खजनी मार्ग के किनारे तेनुआ, खानिमपुर, टोलप्लाजा के पास फेक दिया जाता है।