खजनी: प्रेम प्रपंच में शादी से पहले खजनी क्षेत्र की एक युवती प्रेमी संग घर से फरार
खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव का एक युवक ने बहला फुसलाकर उसकी 21 वर्षिया बेटी को लगभग 3 बजे रात में अपने साथ भगा ले गया है। महिला ने बताया कि शादी की तैयारी में घर में मौजूद 50 हजार रुपए नकद और कीमती गहने लेकर बेटी फरार हुई। खजनी पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच में जुट गई है।