खजनी: खजनी से 15 बारातियों को लेकर आजमगढ़ जा रही बस साऊँखोर के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटी, चार लोग हुए घायल
बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र में साऊखोर मार्ग पर डिवाइडर से टकराकर एक बस पलट गई। हादसे में चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने सभी घायलो को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। खजनी से एक बस 15 लोगों को लेकर बारात मे आजमगढ़ जा रही थी। यात्रीयों ने बताया हाइवे पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर साऊखोर मेन मार्केट के सामने डिवाइडर से टकराकर पलट गई।