खजनी: ग्राम पंचायत सिंघौरा में कोटेदार के खिलाफ बड़ी संख्या में लामबंद होकर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा पत्रक
खजनी तहसील के अंतर्गत आने वाले विकासखंड बेलघाट क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिंघौरा में कोटेदार के खिलाफ बड़ी संख्या में ग्रामीण लामबंद होकर एसडीएम को शिकायती पत्र दिये हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार मनमाने तरीके से राशन बांट रहे हैं। हर यूनिट के हिसाब से 1 किलो कटौती भी करते हैं। जबकि निर्माता यूनिट के अनुसार राशन का वितरण होना चाहिए।