खजनी: सियारी गहना के पास दो बाइकों मे हुई जोरदार टक्कर, तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल
बांसगांव थाना क्षेत्र के कौड़ीराम से बांसगांव मार्ग पर स्थित सियारी गहना के पास देर रात लगभग 8 बजे कौड़ीराम से बांसगांव की तरफ जा रही मोटरसाइकिल सवार एवं सामने से आ रही पल्सर बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची कौड़ीराम पुलिस ने दो घायलों को कौड़ीराम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाया।