भगवानपुर: बिनारसी गांव में चोरी और मारपीट के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की ओर से भी दर्ज किया मुकदमा
भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिनारसी गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद भलस्वा गाज निवासी सौरभ ने पुलिस को तहरीर देकर गाली गलौज और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद नीरज त्यागी ने भी पुलिस को तहरीर देकर दो लोगों पर घर में घुसकर चोरी करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।