भगवानपुर: तेलीवाला में बच्ची पर चोरों के हमले की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, दो बहनों के विवाद में घायल हुई थी बच्ची
रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के तेलीवाला गांव मे एक बच्ची पर चोरों के द्वारा हमला करने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की। जिसके बाद जानकारी मिली है कि खाना बनाने को लेकर दो बहनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद एक बहन ने छोटी बहन को मारपीट कर घायल कर दिया था। साथ ही अज्ञात चोरों के द्वारा हमले की अफवाह फैला दी थी।