भगवानपुर: बुग्गावाला से पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी को किया गिरफ्तार, भुगतान निपटान मामले में था फरार
रुड़की की भगवानपुर तहसील की बुग्गावाला थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फरार चल रहे बुग्गावाला निवासी रसियंत पुत्र रंजीत सिंह नाम के एक वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। रसियंत भुगतान निपटा अधिनियम के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। लेकिन वह बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।