भगवानपुर: नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में एक फैक्ट्री कर्मचारी की संदिग्ध हालत में हुई मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
भगवानपुर थाना क्षेत्र के नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में सचिन नाम के एक फैक्ट्री कर्मचारी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। सचिन की देर रात तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद सचिन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर ने सचिन को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने सचिन के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।