भगवानपुर: डाडा पट्टी में किसानों के घरों और कृषि भूमि में हुआ जलभराव, प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन लगाकर कराई जल निकासी
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के डाडा पट्टी गांव में कई दिन से हो रही बरसात के चलते 10 से 12 घरों में जलभराव हो गया है। इसके साथ ही किसानों की सैकड़ो बीघा कृषि भूमि में भी जलभराव होने से फसल खराब हो गई है। जिसके बाद आज एसडीएम भगवानपुर के आदेश पर प्रशासन की टीम गांव में पहुंची। जिसके बाद जेसीबी मशीन लगाकर पुलिस बल की सहायता से जल निकासी करा दी गई है।