जसौली में सपा की ज़ोन-4 महापंचायत, 2027 चुनाव की तैयारियों पर जोर
डॉ. अनीस बेग बोले- जनता का मिल रहा भरपूर समर्थन, कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएं पार्टी की नीतियां
बरेली। समाजवादी पार्टी की ओर से शनिवार को ज़ोन-4, जसौली एवं आसपास के क्षेत्र के लिए महापंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। महापंचायत की अध्यक्षता एवं नेतृत्व 125 कैंट विधानसभा के वरिष्ठ सपा नेता डॉ. अनीस बेग ने किया।
महापंचायत को संबोधित करते हुए डॉ. अनीस बेग ने कहा कि पिछले लगभग 20 दिनों से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता लगातार क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें पार्टी की नीतियों एवं पीडीए की विचारधारा से जोड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी अभियान के तहत ज़ोन-4 की महापंचायत आयोजित की गई है।
डॉ. अनीस बेग ने कहा कि महापंचायत में उमड़ी भीड़ यह दर्शाती है कि जनता का भरपूर प्यार और समर्थन समाजवादी पार्टी को मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम स्थल पर लगे डॉ. अनीस बेग के बैनर आकर्षण का केंद्र रहे।
महापंचायत में जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#बरेलीन्यूज़लाइव