पुपरी: पुपरी-सैदपुर पथ पर यदुपट्टी के निकट ऑटो की टक्कर से महिला जख्मी, बेहतर इलाज के लिए रेफर
पुपरी-सैदपुर पथ पर यदुपट्टी के निकट गुरुवार को 4 बजे दिन में ऑटो की ठोकर से यदुपट्टी निवासी जगदीश मंडल की पत्नी शिव दुलारी देवी जख्मी हो गई। जख्मी को पुपरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया गया है।