ज्ञानपुर: गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से हुए घायल
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र में आज हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।पहली घटना ज्ञानपुर रोड पर हुई जब विनोद यादव (40 वर्ष, निवासी नथईपुर) और उनके साथी चंद्रेश पांडे (35 वर्ष) अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से गोपीगंज की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।