ज्ञानपुर: भदोही के सपा नेता और प्रधान संघ के अध्यक्ष यशवंत यादव की नोएडा में होटल से गिरकर हुई मौत
भदोही जिले के प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष व सपा नेता यशवंत यादव की नोएडा में एक होटल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मौत हो गई। बताया गया है कि किसी काम के सिलसिले में नोएडा गए थे और वहां एक होटल में रुके थे जहां शनिवार की रात में उनकी गिरकर कर मौत हो गई। उनके घर इसकी सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।