ज्ञानपुर: भदोही जिले के गोपीगंज में अवैध पटाखा भंडारण का पर्दाफाश, एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार
आगामी दीपावली को देखते हुए पुलिस ने अवैध पटाखा भंडारण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में, कस्बा गोपीगंज में एक घर से बड़ी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए गए हैं और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मिर्जापुर रोड काली मोहाल मंदिर के पीछे स्थित एक घर में छापा मारा। तलाशी के दौरान घर से 13 कार्टून और 4 बोरियों में पटाखा बरामद हुआ।