ज्ञानपुर: जिले में विद्युत सखियों ने किया शानदार प्रदर्शन, सीडीओ ने कहा- विद्युत सखियों ने की ₹5 करोड़ की वसूली
भदोही में विद्युत विभाग के तहत कार्य कर रही विद्युत सखियों ने पांच करोड़ की बिजली बिल की वसूली की है। जिसमें विद्युत सखियों को सात लाख से अधिक का कमीशन प्राप्त हुआ है जिसे देखते हुए 150 से अधिक और विद्युत सखियों की भर्ती होगी। यह जानकारी सीडीओ शिवाकांत द्विवेदी ने दी है।