ज्ञानपुर: कंसापुर में आइडियल पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई पाल समाज परिवर्तन परीक्षा
भदोही के कंसासुर आइडियल पब्लिक स्कूल में पाल समाज परिवर्तन प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन हुआ। युवा पाल संगठन द्वारा आयोजित इस परीक्षा में कक्षा 5 और 8 के 61 बच्चों ने भाग लिया। परीक्षा का समय सुबह 11 से 1 बजे तक निर्धारित था। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनमें प्रथम पुरस्कार 5000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 2500 रुपये और तृतीय पुरस्कार 1500 मिलेगा।