ज्ञानपुर: गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के नथईपुर में पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध पटाखे किए बरामद
आगामी दीपावली को देखते हुए पुलिस ने अवैध पटाखा भंडारण और निर्माण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में, थाना गोपीगंज पुलिस ने ग्राम नथईपुर में एक घर से अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में पटाखे और पटाखा बनाने की सामग्री बरामद की है।