फतेहाबाद: फतेहाबाद थाने में 1 दिन की थाना अध्यक्ष बनी आस्था गुप्ता ने सुनी शिकायतें, दिए निस्तारण के निर्देश
Fatehabad, Agra | Sep 25, 2025 महिला सशक्तिकरण के लिए फतेहाबाद थाने में 11वीं क्लास की छात्रा आस्था गुप्ता को एक दिन का थाना अध्यक्ष बनाया गया । इस दौरान उन्होंने थाना फतेहाबाद में आए फरियादियों की शिकायत सुनी तथा उनके निस्तारण के निर्देश दिए । इस दौरान इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने उनका स्वागत किया तथा पुलिस द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान आस्था ने प्रश्न पूछे।