फतेहाबाद: शमशाबाद के ग्राम बाकलपुर में सड़क पर घायल ग्रामीण को समाजसेवी ने अपनी गाड़ी से भेजा अस्पताल, लोगों ने की प्रशंसा
Fatehabad, Agra | Sep 24, 2025 शमशाबाद आगरा मार्ग पर ग्राम बाकलपुर में बुधवार शाम सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को वहां से गुजर रहे फतेहाबाद के वाजिदपुर निवासी समाजसेवी देवेंद्र वर्मा सर्राफ ने अपनी गाड़ी से तत्काल अस्पताल भिजवाया। स्थानीय लोगों ने उनके द्वारा किए गए इस मानवीय कार्य की सराहना की है।