फतेहाबाद: फतेहाबाद के ग्राम छतरियापुरा के पास टेंपो और ट्रैक्टर की भिड़ंत में आधा दर्जन लोग घायल, उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती
Fatehabad, Agra | Sep 23, 2025 थाना फतेहाबाद क्षेत्र के छतरिया पुरा गांव के पास मंगलवार सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार फतेहाबाद से सवारी लेकर पारौली सिकरवार जा रहा टेंपो अचानक सामने से आ रहे खाद भरे ट्रैक्टर से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और ट्रैक्टर के आगे के दोनों टायर टूटकर सड़क पर बिखर गए। घटना में आधा दर्जन घायलो को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।