फतेहाबाद: शमशाबाद के ग्राम बड़गांव में मंदिर जा रहे किशोर की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
Fatehabad, Agra | Sep 25, 2025 शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गांव में एक 12 वर्षीय किशोर बृहस्पतिवार सुबह मंदिर जा रहा था। इसी बीच हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोर बुरी तरह झुलस गया तथा उसकी मौत हो गई । घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने आगरा शमशाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। जानकारी पर एसीपी शमशाबाद अमीषा फोर्स के साथ मौके पर पहुंची तथा समझा बुझाकर जाम खुलवाया।