फतेहाबाद: फतेहाबाद के नयापुरा के पास बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे युवक को लगी चोट, बाइक सवार भी हुए घायल
Fatehabad, Agra | Sep 24, 2025 फतेहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नयापुरा के पास एक बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे एक युवक को गंभीर चोटे आई। वहीं बाइक के सड़क पर गिरने से बाइक सवार दो लोग भी घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।