फतेहाबाद: शमशाबाद पुलिस ने 25,000 के इनामी गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी को ईरादतनगर बाईपास से गिरफ्तार किया, तमंचा बरामद
Fatehabad, Agra | Sep 24, 2025 शमशाबाद पुलिस ने 25000 के इनामी गैंगस्टर एक्ट में फतेहाबाद थाने से वांछित चल रहे आरोपी को मुखबिर की सूचना पर इरादत नगर बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष पवन कुमार सैनी के मुताबिक आरोपी मुकेश कुशवाह निवासी हाथरस को गिरफ्तार कर लिया है इसके कब्जे से तमंचा कारतूस भी बरामद किया गया है।