सिरसागंज: नसीरपुर थाना क्षेत्र में बटेश्वर मार्ग पर युवक ने यमुना में लगाई छलांग, ग्रामीणों ने किया जाम
फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र में नौरंगी घाट स्थित यमुना पुल पर शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने अचानक यमुना नदी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि नसीरपुर निवासी राम नरेश, जो प्राइवेट बिजली कर्मचारी है, ने अज्ञात कारणों के चलते नदी में छलांग लगाई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।