थरथरी: ढकनिया गांव में 12 लाख रुपये से निर्मित छठ घाट का उद्घाटन, प्रखंड प्रमुख व मुखिया ने किया
ढकनिया गांव में बुधवार की शाम पांच बजे प्रमुख पिंकू देवी व मुखिया अनिरुद्ध चौधरी ने करीब 12 लाख रूपये की लागत से बने छठ घाट का पूजन कर उद्घाटन किया। प्रमुख पिंकू देवी ने कही कि इस गांव में घाट नहीं होने की वजह से छठ व्रतियों को बहुत परेशानी होती थी। इस छठ घाट के बन जाने से इस गांव के छठ व्रतियों को भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर पूजा - करने में सुविधा होगी