थरथरी: हसनी पंचायत में छठ पूजा के अवसर पर मुखिया ने साड़ी, सूप और पूजन सामग्री का वितरण किया
चंडी प्रखंड के हसनी पंचयात में छठ पूजा के अवसर पर मुखिया भारत भूषण सिंह उर्फ वीरू ने सोमवार की शाम 4 बजे साड़ी सूप व पूजन सामग्री का वितरण किया गया। मुखिया भारत भूषण सिंह ने बताया कि पिछले कई सालों से वो लगातार छठ का मौके पर व्रतियों के बीच फल व अन्य पूजा सामग्री का वितरण करते है। उन्होंने कहा कि छठ पर्व लोक आस्था का वह पर्व है।