थरथरी: नवरत्न पुर में छठ पूजा पर शिक्षक ने छठ व्रतियों को सूप, नारियल और पूजा सामग्री का वितरण किया
थरथरी प्रखंड के नवरत्न पुर में छठ पूजा के अवसर पर छठव्रतियों के बीच मंगलवार की दोपहर 1 बजे शिक्षक मनीष कुमार ने सूप, नारियल व पूजन सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान गांव के सभी व्रतियों के बीच सूप, नारियल व पूजन सामग्री बांटी गई। शिक्षक ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कई सालों से छठ के मौके पर व्रतियों के बीच नारियल, सूप व अन्य पूजा सामग्री का वितरण करते है।