जतारा: दिल्ली में जतारा के डॉ. अमित दुबे को मिला ‘फार्मा मित्र’ सम्मान, 18 वर्षों से दे रहे फार्मेसी शिक्षा में योगदान
जतारा के वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश दुबे के पुत्र एवं भोपाल में बीते 18 वर्षों से फार्मेसी शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत वरिष्ठ शिक्षाविद एवं प्रोफेसर डॉ. अमित दुबे को दिल्ली में आयोजित नेशनल फार्मा समिट-2026 में ‘फार्मा मित्र अवार्ड-2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान फार्मेसी शिक्षा, अकादमिक क्षेत्र और विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में उनके योगदान के लिए प्रदान