घिमतोली-कोटखाल मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, दो लोग घायल
रुद्रप्रयाग जनपद में घिमतोली-कोटखाल के समीप एक स्कूटी सड़क से नीचे गिरने की सूचना प्राप्त हुई है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को अपराह्न 1:58 बजे आपातकालीन सेवा 112 के माध्यम से घटना की सूचना मिली, जिसमें स्कूटी सवार दो व्यक्तियों के घायल होने की जानकारी दी गई।
सूचना प्राप्त होते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, रुद्रप्रयाग द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए डीडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा 108 एंबुलेंस को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया।
घायलों के रेस्क्यू एवं उपचार की कार्रवाई जारी है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। प्रशासन ने बताया कि अधिक जानकारी प्राप्त होने पर पृथक से अवगत कराया जाएगा।