मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री अजय तिवारी ने आज गल्ला मंडी रोड, नरवर (जिला शिवपुरी) में स्थापित विनिर्माण इकाई मेसर्स माहेश्वरी एंटरप्राइजेज की मूंगफली दाना निर्माण इकाई का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। इस दौरान प्रोपराइटर श्री अरविंद माहेश्वरी भी उपस्थित रहे।
भ्रमण के दौरान महाप्रबंधक श्री तिवारी ने इकाई में मूंगफली दाना प्रसंस्करण की प्रक्रिया, उत्पादन क्षमता, संयंत्र की कार्यप्रणाली एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय स्तर पर रोज़गार के अवसरों की समीक्षा करते हुए उद्योग संचालन को और सुदृढ़ बनाने की चर्चा की, ताकि क्षेत्र में अधिक से अधिक युवाओं को रोज़गार मिल सके।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of MSME, Madhya Pradesh
#JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#Shivpuri
5 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Oct 16, 2026