मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार उपसंचालक कृषि श्री मुनेश कुमार शाक्य ने आज नरवर स्थित मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रयोगशाला में मिट्टी नमूनों के परीक्षण की प्रक्रिया, मशीनों की कार्यप्रणाली तथा प्रयोगशाला परिसर में उपलब्ध विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उपसंचालक श्री शाक्य ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मिट्टी नमूनों की जांच का कार्य पूर्ण सतर्कता एवं गुणवत्ता के साथ किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिए गए सभी लक्ष्यों की पूर्ति निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्रीय किसानों को समय पर मृदा स्वास्थ्य रिपोर्ट उपलब्ध कराई जा सके।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
#JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#shivpuri
3 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Oct 16, 2026