मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री धीरेंद्र सिंह जादोन ने आज जनपद पंचायत नरवर की ग्राम पंचायत गोपलिया, भीमपुर एवं बरखेड़ी के आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण आहार के वितरण, साफ-सफाई, बच्चों के पंजीयन और स्टाफ रजिस्टर आदि का बारीकी से परीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों पर बच्चों को मिलने वाले मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) की गुणवत्ता को स्वयं चखकर परखा।
#JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#Shivpuri
11 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Oct 16, 2026