रीगा प्रखंड के भगवानपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय में 11वीं कक्षा के ऑनलाइन पंजीयन में लापरवाही का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार चौधरी पर कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजेंद्र मणि त्रिपाठी ने क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर को पत्र भेजकर उनके निलंबन की अनुशंसा की है। जानकारी के अनुसार