रीगा: रीगा प्रखंड में महाशिवरात्रि पर निकला भव्य जुलूस, भक्तिमय माहौल से गूंजा क्षेत्र
Riga, Sitamarhi | Feb 15, 2026 महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रीगा प्रखंड में भव्य जुलूस एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु युवा और महिलाएं भगवान शिव की झांकी डमरू और भजन कीर्तन के साथ जुलूस में शामिल हुए।