रीगा: रीगा सरयूग मार्केट में बड़ी चोरी, विवेक इंटरप्राइजेज से लाखों की संपत्ति गायब
Riga, Sitamarhi | Feb 10, 2026 रीगा स्थानीय मिल बाजार स्थित सरयूग मार्केट के अंदर विवेक इंटरप्राइजेज नामक दुकान में अज्ञात चोरों ने छत की सीमेंट चादर काटकर प्रवेश कर लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली। चोरों ने गुटखा, पान मसाला, सिगरेट, अन्य कीमती सामग्री व करीब एक हजार रुपये नगद पर हाथ साफ किया।